ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

सीधी -दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में मासूम की गई जान….

ar 728 ad
AR News Live

जिले में सड़क हादसों का दौर जारी है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे जिले के अमिलिया थाना के अंतर्गत सड़क हादसा हुआ। यहां दो बाइकों की टक्कर में 5 माह के बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

 

दुर्घटना में खोरबा टोला निवासी 5 महीने के बच्चे नईम मोहम्मद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नईम के पिता नेक मोहम्मद ने बताया कि मैं अपनी बाइक MP53MM0117 से ससुराल मेढौली गया था। लौटते समय सोनबरसा तालाब के पास पहुंचा तभी अचानक पहाड़ी की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद दूसरी बाइक सवार व्यक्ति भाग गया। ठोकर लगने की वजह से मेरे 5 माह के बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

इस पूरे घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा अमिलिया पुलिस को दी। अमिलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फरार बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button