ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

MP में आज से तेज गर्मी का दौर:दूसरे पखवाड़े में खूब तपेगा मार्च; तापमान बढ़ेगा और लू भी चलेगी 

ar 728 ad
AR News Live

 

(ए आर न्यूज़ लाइव) मध्यप्रदेश में आज यानी 3 मार्च से तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी और बादल छा रहे थे। जिसका असर शुक्रवार को कम हो जाएगा। इस कारण कई शहरों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दूसरे पखवाड़े में मार्च खूब तपेगा। वहीं, लू भी चलेगी।

 

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 3 मार्च के बाद आसमान साफ होने से तापमान में इजाफा होगा। पहले पखवाड़े तक अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, 16 मार्च से तापमान 40-42 डिग्री से ज्यादा रहेगा। वहीं, मार्च में रात का तापमान 26 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। यानि, पांच से सात डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

 

दूसरे पखवाड़े में लू जैसी स्थिति

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च की शुरुआत के साथ ही ठंड की विदाई भी हो जाएगी। इसके बाद तापमान में गिरावट नहीं होगी। दूसरे पखवाड़े में लू जैसी स्थिति बनेगी। बुंदेलखंड, बघेलखंड, ग्वालियर समेत भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग में लू असर दिखाएगी।

 

भोपाल में दिन में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।

भोपाल में दिन में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।

कई शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री पार

प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 36 डिग्री के पार है। इसमें शुक्रवार से और बढ़ोतरी होगी। खरगोन, राजगढ़, रतलाम, धार में पारा ज्यादा है।

 

रात में गर्मी बढ़ी, पारा 21 डिग्री पहुंचा

इन दिनों रात में गर्मी का असर है। इस वजह से पंखे चलने लगे हें। कई शहरों में पारा 19 डिग्री के पार पहुंच गया है। नर्मदापुरम में तो तापमान 21 डिग्री के पार चल रहा है। ज्यादातर शहरों में तापमान 16 डिग्री से ज्यादा ही है।

 

इन शहरों में रात का तापमान ज्यादा

 

शहर तापमान

नर्मदापुरम 21.1

सागर 19.6

दमोह 19.0

मंडला 18.4

बैतूल 18.0

भोपाल 19.0


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button