सीधी

जमोड़ी में चलती अर्टिगा में भीषण आग: 3 धमाके, कार खाक — सीधी में हड़कंप

ar 728 ad
AR News Live

सीधी | जमोड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अमरवाह से सीधी की ओर जा रही एक चलती अर्टिगा कार (MP 63 ZD 2643) अचानक आग की चपेट में आ गई। आग लगते ही चालक और कार में सवार दो लोग कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कार में एक तेज धमाका हुआ। इसके बाद करीब दस मिनट के भीतर तीन और धमाके सुनाई दिए। भीषण आग और ऊंची लपटों के कारण यहां ट्रैफिक भी कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।

सूचना पर पुलिस ने नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को बुलाया, लेकिन दमकल लगभग 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची। तब तक दो साल पुरानी अर्टिगा पूरी तरह जल चुकी थी। राहगीर विनय त्रिपाठी ने कहा कि समय पर दमकल पहुंच जाती तो नुकसान कम होता। लोगों ने नगर पालिका सीएमओ मिनी अग्रवाल द्वारा कॉल रिसीव न किए जाने पर नाराजगी भी जताई।

जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ फौरन मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित की। पुलिस यह जांच कर रही है कि आग शॉर्ट-सर्किट से लगी या किसी तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ। जांच जारी है।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button