सीधी

ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा की विदाई: सोन नदी के घाटों पर भक्तों का सैलाब

ar 728 ad
AR News Live

सीधी जिले के सोन नदी के विभिन्न घाटों पर आज मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। नौ दिनों तक भक्तजन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में लीन रहे और आज डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ माता को विदाई देने पहुंचे हैं। कोलदहा, कमर्जी गऊघाट, अमरपुर, मरसरहा, खडबड़ा, नकझर, और रामपुर नांव घाट सहित अन्य घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

 

प्रशासन ने विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा है। हर विसर्जन स्थल पर पुलिस बल के साथ राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी तैनात हैं ताकि कार्यक्रम सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। मां दुर्गा के विसर्जन के साथ ही विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button