ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

सर्प के काटने से आठ वर्षीय बालक की मौत….

ar 728 ad
AR News Live

सीधी जिले से आदिवासी विकासखंड कुसमी के वनांचल क्षेत्र भुईमाड़ थाना अंतर्गत ग्राम केशलार मे एक 8 वर्षीय बालक की जहरीले सांप के काटने से मृत्यु हो गई, बता दें कि मृतक राकेश सिंह पिता अधिकारी सिंह जिसका घर सेमरा मे हैं, जो अपनी माँ के साथ अपने नाना नंदलाल सिंह के घर केशलार गया हुआ था, जहां घर के अंदर चारपाई पर सोते समय ,चारपाई पर ही चढकर सांप ने काट लिया, जिसके बाद मृतक के नाना के द्वारा मृतक के बब्बा बंसपाल सिंह निवासी सेमरा को उसके घर जाकर बताया कि नाती राकेश घर में सो रहा था तभी जहरीले सांप ने काट लिया है, किंतु वो अभी जिंदा है मैं उसको जडी बूटी दिया हूं तुम मेरे साथ केशलार चलो तब उसने अपने समधी के साथ केशलार गया, जाकर देखा कि नाती राकेश जिंदा था फिर उसे भुईमाड़ हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसने 12 बजे दम तोड़ दिया, जिसके बाद थाना में देरी से सूचना देने के कारण पोस्टमार्टम सोमवार को नहीं हो पाया था जिसके बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर भुईमाड़ पुलिस ने शव को परिजनों सौंप दिया हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button