भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित

भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नारायण प्रसाद कबीरपंथी, संभागीय संगठन प्रभारी और भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अनुशंसा पर पार्टी कार्यालय में भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महेंद्र कुमार यादव ने बुनकर प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि बुनकर प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में जिला संयोजक महेंद्र कुमार यादव, जिला सह संयोजक योगेंद्र पटेल, वंश बहादुर कुशवाहा और उमेश साकेत, कार्यालय मंत्री बेटू सोनी, मीडिया प्रभारी अजय साकेत, सह मीडिया प्रभारी संजय यादव, सदस्यों में जयभान मौर्य, पूजा यादव, ललिता साकेत, अजय नामदेव, कृष्ण कुमार कुशवाहा, पारसनाथ पटेल, सताई प्रसाद पुजवा, राजभान दहिया, राकेश पटेल, यज्ञ सेन प्रजापति, बृजवासी कुशवाहा, हंसराज यादव शामिल है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, सुधीर शुक्ला, संदीप शर्मा, जितेन सिंह परिहार सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




