ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

विद्यालयों में पठन-पाठन की गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट अरुण मिश्रा 

सीधी l जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. पी. एल मिश्र ने जानकारी देकर बताया है कि नवीन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के शुरू होने पर दिनांक 05 एवं 06 जुलाई 2023 को शा.उ.मा.वि. सी.एम. राईज मॉडल सिहावल, सोनवर्षा, बालक हिनौती, अमरपुर, पिपरोहर, उपनी अमिलिया शालाओं का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के विधिवत संचालन, छात्र-शिक्षक नियमित उपस्थिति, छात्रों को निःशुल्क पाठ्पुस्तक वितरण, साईकिल वितरण, छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में उपलब्ध भौतिक संसाधन भवन, शौचालय, बिजली, पानी, बैठक व्यवस्था टाट-पटटी, कुर्सी टेबिल, खेल मैदान व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित संस्था प्राचार्यो को आवश्यक दिशा निर्देश दियें।

 

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया गया कि समस्त स्टाफ विद्यालय में समय से समय तक उपस्थित रहकर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें। माह जुलाई को प्रवेश उत्सव के रूप में मानते हुए अधिक से अधिक अभिभावकों को छात्रों के विद्यालय में नियमित उपस्थित होने हेतु प्रोत्साहित करें। प्राचार्य एवं शिक्षकों से युवा बूथ योजना के तहत अधिक से अधिक युवा जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा है, उन्हें वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने हेतु प्रोत्साहित करना सुनिश्चित करें।

 

विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में पाई गई कमियों को संज्ञान में लेते हुए संस्था प्राचार्यों एवं संबंधित विकास खण्ड के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने विकास खण्ड के विद्यालयों का अनिवार्य रूप निरीक्षण करें तथा विद्यालयों में पठन-पाठन की गतिविधि का सुचारू रूप से संचालित करना सुनिश्चित करें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button