सीधी
वन कर्मियों की समस्याओं से डीएफओ को किया अवगत

सीधी। सीधी जिले के वन क्षेत्र एवं यहां निवासरत पशु पक्षी जीव जंन्तुओ की सुरक्षा के लिये 24 घंटे लगातार तत्तपर रहने वाले वन कर्मी वर्तमान में विभिन्न प्रकार की विसंगति व समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसको लेकर कई बार अनुनय विनय एवं पत्राचार किया गया किन्तु समस्यायें यथावत बनी हैं।
जिसको देखते हुए वन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष पंकज पाण्डेय एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों द्वारा वन मण्डल सीधी में नवागत वन मण्डलाधिकारी से मिलकर उनका स्वागत किया गया एवं वन कर्मचारियों से जुड़ी मौजूदा समस्याओ के निराकरण हेतु निवेदन किया गया। नवागत डीएफओ द्वारा वन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष एवं उनकी टीम को समस्याओ का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। उक्त जानकारी पंकज मिश्रा वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष द्वारा दी गई।




