राज्यमहाराष्ट्र

भिवंडी हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 6, 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, अभी भी कई फंसे

ar 728 ad
AR News Live

भिवंडी बिल्डिंग हादसे में मरनेवालों का आंकड़ा बढ़कर 6 तक पहुंच गया है, वहीं 10 लोग घायल हुए हैं. जान गंवाने वालों में एक बच्ची भी शामिल है. मलबे से 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. मौके पर बचाव और राहत का काम युद्ध स्तर पर जारी है. बताया जा रहा है कि अभी भी मलबे में 4-5 लोग फंसे हुए हैं. फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीम रेस्कयू ऑपरेशन चला रही है. बता दें कि ठाणे के भिवंडी इलाके में शनिवार की दोपहर दो मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ था. हादसे की सूचना पाकर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री कपिल पाटिल भी घटना स्थल पर पहुंचे थे.

 

भिवंडी बिल्डिंग हादसे में मुआवजे का एलान

 

महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा राशि देने का एलान किया है. हादसे में घायल मरीजों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया था कि हादसा मनपोली के वलपाड़ा इलाके में हुआ है. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका पर बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है. अधिकारी के मुताबिक, वर्धमान कंपाउंड में ग्राउंड प्लस टू मंजिला बिल्डिंग दोपहर करीब 1.45 बजे ढह गई.

 

#UPDATE | Death toll rises to 5 in the Bhiwandi building collapse incident in Thane, Maharashtra. Further rescue operations are underway: NDRF

 

— ANI (@ANI) April 30, 2023

18 घंटे बाद मलबे से एक शख्स का रेस्कयू

 

ऊपरी तले पर चार परिवार रहते थे, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर मजदूर काम करते थे.” दमकल की गाड़ियों को भिवंडी, ठाणे और आसपास के इलाकों से बुलाकर रेस्कयू ऑपरेशन में लगाया गया. मौके पर मलबे का अंबार लगा हुआ है. हादसे के 19 घंटे बाद भी राहत और बचाव का काम जारी है. मलबे में 18 घंटे तक फंसे आपदा रिस्पॉस बल ने रविवार को एक शख्स का रेस्क्यू किया. मौत को मात देनेवाले शख्स की पहचान सुनील पीसा के तौर पर हुई है. मलबे से निकाले जाने के बाद सुनील पीसा को आईजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button