सीधी

नहर में मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ar 728 ad
AR News Live

नहर में मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सीधी। सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत शंकरपुर गांव के मऊ के नहर के किनारे युवक की लाश मिली है। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। क्या घटना है यह तो पुलिस जांच करने के बाद ही बताएगी। लेकिन मृतक के शरीर में चोंटे के निशान दिख रहा है। जिस वजह से लग रहा है कि कहीं न कहीं उसकी हत्या की वारदातें हुई होंगी। वहीं मिली जानकारी के अनुसार शुभम विश्वकर्मा पिता सूर्यदीन निवासी मुर्तला का शव मऊ नहर के किनारे मिला है। घटना के बाद परिजनों ने आरोप भी लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। पूरे मामले को लेकर आज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पीएम कराया गया है। परिजनों का आरोप भी है कि हमारे बच्चों के साथ इस तरह की वारदातें की गई हैं जो हत्या है पूरे मामले में पुलिस क्या कार्यवाही करती है यह तो विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले में जानकारी देने से परहेज कर रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button