मध्य प्रदेश

घर में घुसा मगरमच्छ, सोन घड़ियाल अभयारण्य की टीम ने किया रेस्क्यू  

ar 728 ad
AR News Live

जिले की ग्राम गोडाही में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब अचानक घर में एक मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ घुसने की वजह से पूरे घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

देखते ही देखते पूरे गांव की टीम मौके पर पहुंच गई। जैसे ही जानकारी घर के सदस्यों को लगी तत्काल पुलिस थाना एवं वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। जहां मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम के साथ ग्रामीणों ने मिलकर उसका रेस्क्यू किया है। यह पूरा मामला आज गुरुवार के दिन का बताया गया है। बहरी थाना अंतर्गत ग्राम गोडाही निवासी सुदर्शन कुशवाहा के घर में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। इस पर थाना बहरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वन विभाग के अंतर्गत सोन घड़ियाल टीम सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग के सोन घड़ियाल अभयारण्य की टीम और पुलिस के साथ ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू किया है। उसे सुरक्षित अब नदी में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button