सीधी

अंबेडकर जयंती पर कलेक्टर का अस्पताल निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

Sidhi hospital inspection: अंबेडकर जयंती के अवसर पर सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आवश्यक दवाएं हमेशा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, ताकि मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की जरूरत न पड़े।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने मरीजों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि उपचार की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button