किसान का बेटा बनकर किसानों को ठगते हैं मुख्यमंत्री : लालचंद..* *रिपोर्ट*👉

*किसान का बेटा बनकर किसानों को ठगते हैं मुख्यमंत्री : लालचंद..*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने जारी एक बयान में कहा कि बीते दिनों जिले के कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि से हजारों किसान भाइयों को बहुत नुकसान हो गया है और सबसे ज्यादा नुकसान चना, मसूर और सरसों व सब्जी की फसलों को हुआ है इस बेमौसम बरसात ने किसानों को एक बार फिर हताश और दुखी कर दिया है और एक तो सस्ते दाम दूसरा प्रकृति का कहर इस तरह बरपा है कि उनके ऊपर अभी भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं
श्री गुप्ता ने कहा कि वोट लेने के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को याद आ जाता है कि वह किसान के बेटे हैं और हर सभा में किसान का बेटा खुद को कह-कह कर किसानों का वोट लेकर उन्हें ठगते हैं।
ऐसे ही चुनाव के समय उन्होंने घोषणा करी कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे वो तो हुई नहीं बल्कि फसल की लागत चार गुनी हो गई और इस सरकार ने किसी भी किसान भाई का कर्जा माफ नहीं किया बल्कि जो सरकार कर्जा माफ कर रही थी उसे पैसे के दम पर गिरा दिया।
*विपक्ष में आने के बाद किसानों की आएगी याद*
श्री गुप्ता ने कहा जब कमलनाथ सरकार आई थी और उस समय ओलावृष्टि हुई थी तब शिवराज जी कह रहे थे कि सरकार के मंत्री खेतों में जाएं तब किसानों का दर्द समझ में आएगा आज वो सत्ता में है तो वो और उनके कितने मंत्री किस-किस गांव में किसानों के नुकसान को देखने पहुंचे इसका जवाब दे ये भाजपा सरकार।
भाजपा सरकार ने किसानों को सिर्फ एक माध्यम बना लिया है सत्ता में आने का और सत्ता में आने के बाद उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर देती है।




