सीधी

बीएसएनल का दो दिनों से नेटवर्क हुआ ठप,बैंकों से नहीं निकल रहा पैसा

बिना पैसे की मना रहे हैं कुसमी क्षेत्र के आदिवासी दिवाली

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। दीपावली का त्योहार खुशियां लेकर आता है जहां सभी इस त्यौहार का बेसब्री से पूरे साल में इंतजार करते हैं। बाजार से खरीदारी करनी हो या घर में दीपक जलाना हो या लाइटिंग की व्यवस्था करनी हो सभी के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है। लेकिन कुसमी क्षेत्र में पैसे अब उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल यह पूरा मामला आज बुधवार का है जहां आज सुबह से ही बीएसएनल का नेटवर्क पूरी तरह से बंद हो गया है। जिसकी वजह से यूनियन बैंक का सर्वर बंद है। बैंक प्रबंधन से जब लोगों ने बात पूछी तब उन्होंने कहा कि नेटवर्क ना होने की वजह से हमारा सर्वर पूरी तरह से बंद हो गया है, और पैसे नहीं निकाले जा रहे हैं।उपभोक्ता समर बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैं चाचीढोल का रहने वाला हूं। बैंक से पैसा निकालने के लिए आया था लेकिन यहां सर्वर नहीं है। कल दीपावली का त्यौहार है इसकी वजह से हम दीपावली नहीं मना पाएंगे। यह केवल हमारे बस समस्या नहीं है हमारे साथ कई लोग ऐसे हैं जो अलग-अलग गांव से आए हैं लेकिन सभी का पैसा नहीं निकल रहा है। सुबह से शाम हो गई लेकिन अभी तक नेटवर्क की समस्या जिसकी तस बनी हुई है और बैंक में सर्वर नहीं है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button