अमिलिया पुलिस ने ‘मुस्कान अभियान’ के तहत स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम किया — 665 छात्र-छात्राएं हुईं शामिल

सीधी — पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर संचालित विशेष मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना अमिलिया द्वारा शुक्रवार, 29 नवंबर 2025 को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सीएम राइस बमुरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और पुलिस स्टाफ सहित कुल 665 लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने गुड टच और बैड टच, बच्चों के प्रति सम्मान और समानता, तथा किसी भी प्रकार के भेदभाव को न मानने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पर भी जागरूक किया गया।
पुलिस ने बच्चों को बताया कि किसी भी तरह की अनुचित हरकत या शोषण की स्थिति में बिना डर पुलिस को तुरंत सूचित करें। बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संदेश दिया गया।
इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों की पुलिस से अपेक्षाएं तथा पुलिस की जनता से अपेक्षाएं भी समझाई गईं, ताकि परस्पर भरोसा और सहयोग बढ़े।




