ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

सीधी में अजय सिंह ने किया नारी सम्मान योजना का बृहद शुभारंभ…

ar 728 ad
AR News Live

Sidhi news : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणानुसार नारी सम्मान योजना का शुभारंभ चुरहट विधानसभा के ग्राम पड़खुरी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में मंच पर विराजमान महिला विशिष्ट अतिथियो के साथ हजारों महिलाओं की उपस्थिति में वृहद रूप से संपन्न हुआ।

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नारियों के सम्मान में की गई घोषणा जिसमें प्रत्येक महिला को हर माह 1500 रुपए और गैस सिलेंडर ₹500 में देने की घोषणा की गई है उसी तारतम्य में चुरहट विधानसभा के ग्राम पड़खुरी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के मुख्य आतिथ्य में 14 पंचायतों के 40 पोलिंग की हजारों महिलाओं का नारी सम्मान योजना का फॉर्म भरवाया गया।सभी महिलाओं ने दोनों हाथ उठाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कुंवर अर्जुन सिंह दाऊ साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत मातृ शक्ति के द्वारा किया गया। मंच पर मातृ शक्तियों को बैठाया गया था। सम्मान योजना का कार्यक्रम पूरी तरह से नारियों के प्रति समर्पित दिखाई दिया। यह कांग्रेस की एक अनोखी और अनूठी पहल रही।

कांग्रेस पार्टी महिलाओं की समृद्धि, सशक्तिकरण और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कृत संकल्पित है । उक्त विचार व्यक्त करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने नारी सम्मान योजना शुभारंभ अवसर पर कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह झूठी घोषणाओं का पिटारा है। वह जहां भी जाते हैं, हर दिन कोई न कोई नई घोषणा करते हैं। पिछले 18 वर्षों से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन उन्हें अपनी बहनों की याद नहीं आई। चुनाव नजदीक आते और अपनी हार सामने देख बहनों की याद आई है जबकि मध्यप्रदेश महिला अपराध के मामले में नंबर एक है। महिलाओं की सुरक्षा उनके सशक्तिकरण की एक भी योजनाएं मध्य प्रदेश में लागू नहीं है। यह सिर्फ चुनावी स्टंट बाजी हो रही है लेकिन कॉन्ग्रेस महिलाओं के सशक्तिकरण उनके समृद्धि और उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए कृत संकल्पित है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस हर महिला की समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए नारी सम्मान योजना लाने जा रही है। जिसके तहत प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हर महिला के खाते में 1500 रुपए महीने यानी ₹18000 साल के आएंगे और ₹500 में गैस का सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही सभी किसानों के कर्ज माफ होंगे, आम आदमी को राहत देने के लिए 100 यूनिट तक बिजली फ्री और 200 यूनिट तक बिजली आधे दर पर मिलेगी। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी। कांग्रेस पार्टी सिर्फ घोषणाएं नहीं करती है वह उस पर अमल भी करती है और हम अपने किए गए वादे को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित और वचनबद्ध है।

नारी सम्मान योजना शुभारंभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ घोषणाओं पर विश्वास नहीं करती है, हम वचन देते हैं। पिछली बार भी कमलनाथ की सरकार में हमने जो जो वादे किए थे वह सभी निभाने का काम किया है। किसानों की कर्ज माफी ₹100 में 100 यूनिट बिजली सामाजिक सुरक्षा पेंशन 300 से 600 कन्या विवाह योजना की राशि 21000 से 51000 बढ़ाने का काम कांग्रेस ने किया था। हम भारतीय जनता पार्टी की तरह सिर्फ कोरी बयानबाजी और लफ्फाजी नहीं करते हैं जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी घोषणाएं पूरी की जाएगी। कांग्रेस अपने दिए दिए वचन पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

नारी सम्मान योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पंचायत वार काउंटर लगाकर अलग-अलग पंचायतों से आई महिलाओं के फॉर्म भरे गए काउंटरों पर महिलाओ की भारी उपस्थिति रही। नारी सम्मान योजना को लेकर महिलाएं उत्साहित दिखी सभी के फॉर्म भरे गए।कांग्रेस के वॉलिंटियर्स लगातार फॉर्म भरने और उनकी सहायता करने के कार्य में जुटे रहे।

 

कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री कृष्ण गोपाल पांडे,महिला कांग्रेस की महामंत्री रंजना मिश्रा महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शशिकला द्विवेदी,अध्यक्ष जनपद पंचायत रामपुर नैकिन श्रीमती उर्मिला साकेत ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती वसुधा सिंह जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती आयुष बिल्ला खान जनपद सदस्य श्री मति मीनू प्रजापति ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी,ब्लॉक पदाधिकारी महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई सेवादल के साथियों सहित भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button