एमपी के सीधी (उपनी) में सड़क हादसे के बाद अतिक्रमण को लेकर एक्शन में आया प्रशासन

सीधी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिले के उपनी गांव के समीप रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2-2 लाख रुपए, गंभीर घायलों को एक-एक लाख एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत करने के निर्देश देते हुए कहा कि, वाहन चालक सावधानी और सतर्कता रखें, गाड़ी चलाने से पूर्व नींद पूरी ले और आराम का ध्यान रखें स्वस्थ स्थिति में ही गाड़ी चलाएं इसके साथ – साथ डॉक्टर यादव ने कहा है कि देर रात पुलिस एवं प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का प्रबंध किया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया ।
भयानक सड़क हादसे से एक्शन में आया प्रशासन
आज दिनांक 11 मार्च 2025 को सीधी जिले के अमिलिया मुख्य बाजार में राजस्व विभाग की आठ सदस्यी टीम ने अमिलिया थाना प्रभारी एवं सिहावल पुलिस चौकी प्रभारी के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए आए दिन जाम लगे रहने वाली जगहों में जाम से निजात पाने एवं हादसों को रोकने हेतु सीधी जिले मे स्थिति स्टेट हाईवे अमिलिया में कार्यवाही करते हुए मध्य रोड से दाएं बाएं 50 – 50 फिट की नाप जोख की वहीं अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए 7 दिन का समय दिया | इसी तारतम्य में अमिलया से सिहावल, हिनौती का दलबल सहित पैदल दौरा किया गया | हमेसा जाम की स्थिती बनी रहने वाली जगहों का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया गया |




