सीधी

वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को एड़ कर जन सुनवाई में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा ने शिकायतकर्ताओं की सुनी शिकायतें

पुलिस सभागार में शिकायत सुन सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु किये आदेशित

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट अरुण मिश्रा

सीधी l आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 10 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा (भा.पु.से.) द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को सम्मिलित कर जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे उनकी फरियाद सुन पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल वीडियों काफ्रेसिंग से थाना प्रभारियों को फरियाद सुनाया जाकर तत्काल कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, अधिकांश शिकायतें जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट से सम्बंधित थी।

आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र शिकायतों पर थाना प्रभारियों के समक्ष वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सीधी श्रीमती गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरी. सुधाशु तिवारी, थाना प्रभारी अजाक सुशीला वर्मा, थाना प्रभारी जमोड़ी उनि विशाल शर्मा, थाना प्रभारी महिला थाना उनि गंगा सिंह मार्को सभागार में एवं अन्य सभी थाना प्रभारी वीडियों कॉल के माध्यम से जन सुनवाई में उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button