सीधी

भाजपा की सक्रिय सदस्यता का पार्टी कार्यालय में हुआ शुभारंभ 

प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित सैकड़ो लोग बने पार्टी के सक्रिय सदस्य

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा की सक्रिय सदस्यता का पार्टी कार्यालय में हुआ शुभारंभ

प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित सैकड़ो लोग बने पार्टी के सक्रिय सदस्य

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के अंतर्गत पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्यता का शानदार और भव्य शुभारंभ हुआ।

सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान को मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक शरदेन्दू तिवारी, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय एवं सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने सक्रिय सदस्यता दिलाई।

उसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक शरदेन्दू तिवारी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा, सिहावल विधायकविश्वामित्र पाठक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, सक्रिय सदस्यता टोली के सदस्य बृज बिहारी लाल शर्मा और अशोक पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, राम प्रसाद वैश्य, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पाण्डेय, सुरेश सिंह चौहान, संदीप द्विवेदी, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सह कार्यालय मंत्री अजीत पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, प्रदीप शुक्ला, पंकज पाण्डेय सहित सैकड़ो लोगों को भाजपा की सक्रिय सदस्यता दिलाई। इस दौरान उपस्थित समुदाय ने भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए और सभी को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button