सीधी

गायत्री मंदिर के सामने दो लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल

ar 728 ad
AR News Live

गायत्री मंदिर के सामने दो लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल

सीधी। सीधी शहर की गायत्री मंदिर के सामने दो लोगों के बीच जमकर मारपीट और गाली गलौज हो रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर आज गुरुवार के दिन सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में दो लोगों के बीच पहले कहा सुनी होती है फिर दोनों लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करने में उतारू हो जाते हैं।

 

देखते ही देखते मारपीट का यह वीडियो लोगों ने बनाना शुरू कर दिया जहां पर 1 मिनट 16 सेकंड का यह वीडियो है जहां मारपीट हो रही है। यह मारपीट किस वजह से हुई है इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है और ना ही मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा सकी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गायत्री मंदिर के सामने की यह पूरी घटना है। वायरल वीडियो आज गुरुवार के दिन करीब 3 बजे का बताया गया है जो शाम 6 बजे बजे वायरल हुआ है।

 

वहीं पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया है कि मारपीट का वायरल वीडियो मैंने भी देखा है लेकिन अभी तक लिखित या मौखिक शिकायत नहीं की गई है। जैसे ही कोई घटना कम होता है तो उस पर जांच हुआ कार्यवाही की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button