सीधी

एक ही रात में सीधी पुलिस का बड़ा अभियान, 49 फरार आरोपी गिरफ्तार, जाने क्या रहा खास??

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए विशेष अभियान के तहत एक ही रात में 49 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में हुआ।

 

10-11 जनवरी की दरमियानी रात जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 8 स्थाई वारंट और 41 गिरफ्तारी वारंट तमिल किए गए। हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, और आबकारी जैसे गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए यह अभियान चलाया गया।

 

गश्त के दौरान 29 गुंडा बदमाश और 18 निगरानी बदमाशों की जांच की गई। इन्हें सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में अपराधों से दूर रहें।

 

डॉ. रविंद्र वर्मा ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले से ही इनाम की घोषणा कर रखी थी। उनके निर्देश पर पुलिस ने जिले भर में कॉम्बिंग गश्त के माध्यम से फरार आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।

 

इस बड़े अभियान से अपराधियों के बीच खलबली मच गई है। पुलिस की इस सख्ती ने यह संदेश दे दिया है कि कानून से बचना अब संभव नहीं। इस सफल कार्रवाई के बाद जिले में पुलिस की चौकसी की प्रशंसा हो रही है। जनता ने इस अभियान को जिले की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button