सीधी

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 115 आवेदकों की समस्याएं निराकरण के दिए निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस बार आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 115 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जनसुनवाई में जनपद पंचायत सीधी के ग्राम पड़खुरी नंबर 2 से आये नागेन्द्र जायसवाल ने अपने आवेदन पत्र के माध्यम से बताया कि लकवा के कारण वह चलने में असक्षम है। उन्हें घर में या कहीं भी आने-जाने के लिए सहारे की आवश्यकता पड़ती है। वह अपना काम स्वयं नहीं कर पाते हैं। उन्होने कहा कि यदि उन्हें ट्राई साइकिल एवं वैशाखी प्राप्त हो जाये तो वे अपना कार्य किसी के सहारे के बिना भी स्वयं कर सकेगे और कही भी आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। आवेदक की शारीरिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा उन्हें सहायक उपकरण प्रदान कराए। आज समस्या का त्वरित निराकरण होने पर नागेन्द्र जायसवाल खुश और संतुष्ट दिखे।

 

जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आज आयोजित जनसुनवाई में समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button