सीधी
सीधी जिले में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, चार लोग घायल, दो बच्चे शामिल

सीधी। यह घटना सीधी जिले के ग्राम झाझ में घटी, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रामपुर नैकिन से रीवा की ओर जा रही एक बाइक तेज रफ्तार में थी और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में दो बच्चे समेत चार लोग घायल हुए हैं।
घायलों की पहचान गोलू सोंधिया, रवि सोंधिया और प्रशांत सोंधिया (ग्राम मढ़ा निवासी) और रज्जे खान (जो रामपुर नैकिन से ग्राम पाती जा रहे थे) के रूप में हुई है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
थाना प्रभारी रामपुर नैकिन ने पुष्टि की है कि दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे का कारण तेज रफ्तार और विपरीत दिशा से आना बताया जा रहा है।




