सीधीराजनीति

भाजपा सरकार ने समर्पित रूप से किया कामः रीती

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा सरकार ने समर्पित रूप से किया कामः रीती

सीधी। मध्य प्रदेश में 13 दिसंबर 2023 को डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सफल एवं सार्थक एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के प्रचंड एवं ऐतिहासिक जन आशीर्वाद से भाजपा पार्टी की सरकार बनीएएमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी का नारा चरित्रतार्थ हुआ था। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर एक वर्ष की उपलब्धियां का बखान करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षता की। वहीं पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे और आभार प्रदर्शन जिला सह मीडिया प्रभारी डॉ. मनीला सिंह चौहान ने किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार मोहन सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ गौरवशाली संपन्न एवं विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नेअपनी एक वर्ष की कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास का पर्याय है। जहां भाजपा की सरकार एवहां वहां विकास। भारतीय जनता पार्टी में संगठन पर शानदार ढंग से चला जा रहा है। जिसमें हमने प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर सामान्य सदस्यता, सक्रिय सदस्यता और उसके पश्चात मंडलों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, जिला सह मीडिया प्रभारी डॉ. मनीला सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह चौहान, अजीत वर्मा सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया के सैकड़ो प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button