सीधी

स्वसहायता समूह की महिलाओं ने किया विकास प्रदर्शनी का अवलोकन, जनकल्याण पर्व में चित्र प्रदर्शनी में दिखाई जा रही सरकार की उपलब्धियों की झलक

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है। इसके तहत जिला मुख्यालय और विकासखण्डों में चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा शनिवार 14 दिसंबर को अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली गई।

 

जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित इस प्रदर्शनी में आकर्षक चित्रों के माध्यम से सशक्त बन रही मध्यप्रदेश की नारी, लोक निर्माण से लोक कल्याण, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अभ्युदय, आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की गारंटी को प्रदर्शित किया गया है। चित्र प्रदर्शनी में नए स्टार्टअप, जनजातीय विकास से जुड़ी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों, पुलिस कर्मियों के कल्याण की योजनाओं, गौ संवर्धन तथा गौ संरक्षण के कार्यों एवं प्रदेश में लगातार बढ़ रहे औद्योगिक निवेश को प्रदर्शित किया गया है। चित्र प्रदर्शनी में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक उन्नति, साइबर तहसील से किसानों को हो रहे लाभ, लाड़ली बहना योजना, बेहतर सुशासन के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों, किसानों तथा मजदूरों के कल्याण के प्रयासों, युवाओं को नए अवसर सहित शासन की सभी प्रमुख विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button