सीधी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत भगोहर के ग्राम सूखी में कार्यक्रम सम्पन्न

जनजातीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मील का पत्थर साबित होगा अभियान - विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट  अरुण मिश्रा 

सीधी l धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश के 51 जिलों में किया जा रहा है। उक्त अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत सीधी के ग्राम पंचायत भगोहर के ग्राम सूखी में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार 05 दिसंबर को कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अभियान में संवेदनशीलता के साथ अनुसूचित जनजाति वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने के लिए एवं उनके समग्र विकास के लिए 18 विभागों की 25 योजनाओं की गतिविधियों को शत प्रतिशत सैचुरेशन किए जाने हेतु ग्रामीणजन को जानकारी दी गई।

 

विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार आदिवासी समुदाय के समग्र विकास एवं सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है। इन योजनाओं से जनजातीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और संपूर्ण भारतीय समाज स्वर्णिम भविष्य की ओर अग्रसर होगा तथा सम्पूर्ण भारत में जनजातीय समुदायों के समग्र विकास को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।

 

उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार एवं अन्य जनप्रतिनिधि, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा, तहसीलदार श्रीमती जान्हवी शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी श्री अशोक तिवारी, अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button