सीधी

सरस्वती शिशु मंदिर मडरिया में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

ar 728 ad
AR News Live

सरस्वती शिशु मंदिर मडरिया में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

रिपोर्ट अरुण मिश्रा 

सीधी l राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव कुमार पाण्डेय तथा जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री वीरेन्द्र जोशी, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री गौतम कुमार गुजरे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लक्ष्मण डोडवे की अध्यक्षता में मंगलवार दिनांक 19.11.2024 को सरस्वती शिशु मंदिर मडरिया जिला सीधी में श्री सिद्धार्थ शुक्ला जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव कुमार पाण्डेय ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे में बच्चो को बताया तथा किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) की जानकारी दी। इसके साथ ही श्री पाण्डेय ने विधि के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

 

जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री वीरेंद्र जोशी ने माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, न्यायालयीन प्रक्रिया दांडिक तथा व्यवहार विधि के बारे में उपस्थित छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। शिविर में चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री गौतम कुमार गुजरे ने शिक्षा का अधिकार, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लक्ष्मण डोडवे ने प्राधिकरण के बारे में विस्तार से बताया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सिद्धार्थ शुक्ला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंतर्गत संचालित योजना निःशुल्क विधिक सहायता, निःशुल्क विधिक सलाह तथा शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

 

उक्त शिविर में सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य श्री राजकुमार सिंह, श्री विनय तिवारी पैरालीगल वालंटियर सीधी, श्री अरविंद पटेल पैरालीगल वालेंटियर सीधी, सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राओं के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button