सीधी

4,000 का इनामी फरार आरोपी अभिषेक सिंह चंदेल गिरफ्तार: पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान

ar 728 ad
AR News Live

4,000 का इनामी फरार आरोपी अभिषेक सिंह चंदेल गिरफ्तार: पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान

दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन

पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशा के विरुद्ध कार्यवाही” के तहत, श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, एवं श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस चुरहट) श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 14/11/2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोकहा में थाना अमिलिया के अपराध क्रमांक 313/22 धारा 8, 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के आरोपी अभिषेक सिंह चंदेल (पिता: स्वर्गीय भारत सिंह चंदेल, निवासी: गजरहा, थाना बहरी) ग्राम जोकहा के पास देखा गया है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक इंद्राज सिंह, एएसआई लालमणि बंसल, प्रधान आरक्षक 432 विक्रम सिंह की एक टीम गठित की। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 14/11/2024 को ग्राम जोकहा से 4000 रुपये के इनामी फरार आरोपी अभिषेक सिंह चंदेल (उम्र: 23 वर्ष, निवासी: गजरहा, थाना बहरी) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट) सीधी में पेश किया गया, जिसके बाद वारंट बनते ही उसे पड़रा जेल, सीधी भेजा गया।

टीम एवं कार्यवाही में सहभागिता

थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पांडे के नेतृत्व में उप निरीक्षक इंद्राज सिंह, एएसआई लालमणि बंसल, प्रधान आरक्षक 432 विक्रम सिंह एवं चालक नीरज पटेल ने इस कार्यवाही में सकारात्मक और सराहनीय भूमिका निभाई।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button