सीधी

*सड़कों पर अंधेरा छाने से लगता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा-जय सिंह राजू*

ar 728 ad
AR News Live

*सड़कों पर अंधेरा छाने से लगता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा-जय सिंह राजू*

 

 

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू ने जिला प्रशासन का ध्यानआकृष्ट कराते हुए कहा कि शहर में सौंदर्याकरण बढ़ाने और बढ़ते ट्रॉफिक से निजात दिलाने के लिए सूखा नाला के किनारे निर्मित पीसीसी सड़क पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिसकी वजह से सड़क पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने लगा है। दरअसल मिनी स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सूखा नाला के किनारे एल आई सी के सामने से सड़क का निर्माण कराया है ताकि लोगों को शहर के बीच में होने वाली ट्रॉफिक की परेशानी से निजात मिल सके। सड़क बनने के बाद यहां पर बिजली की व्यवस्था की गई है, लेकिन सड़क पर लगीं स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं, जिसके कारण शाम होते ही वहां पर अंधेरा छा जाता है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलती हैं, जिसके कारण लोगों को रात में कुछ भी दिखाई नहीं देता है। वहां सड़क पर कुछ जगह गिट्टी और ईट आदि सामग्रियां फैली हुई है ऐसे में लोगों को अचानक सामने का रास्ता नजर नहीं आता है जिस वजह से घटना होने का डर बना रहता है। वहीं दूसरी ओर सड़क पर लाइट न होने कारण अंधेरे का फायदा उठाकर लोग सड़क को दोनों तरफ शराब पीने के लिए बैठ जाते हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button