ब्रेकिंग न्यूज़

नव नियुक्त अधिकारियों को मिला है विकास में योगदान करने का मौका  लगन निष्ठाऔर समर्पण से अपने दायित्व का निर्वहन करें – राजेन्द्र शुक्ल

ar 728 ad
AR News Live

नव नियुक्त अधिकारियों को मिला है विकास में योगदान करने का मौका

लगन निष्ठाऔर समर्पण से अपने दायित्व का निर्वहन करें – राजेन्द्र शुक्ल

 

विन्ध्य की प्रतिभाओं ने पूरे देश में नाम किया – अजय सिंह

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी 05 नवम्बर, 2024

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज यहाँ विन्ध्य भवन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कहा कि उच्च पदों पर चयनित आप सभी लोगों को ईश्वर ने मौका दिया है कि प्रदेश सहित विन्ध्य के विकास में अपना भरपूर योगदान दें| हजारों परिवार आपकी ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं| पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक अजयसिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे|

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नौकरी की जितनी जरूरत आप सभी को है उससे कहीं ज्यादा जरूरत देश और प्रदेश को आपकी है| इसलिए जहाँ कहीं भी आप पदस्थ हैं, आपकी भूमिका मायने रखती है| आपकी पारखी नजर ही विकास को नये पंख लगा सकती है| उन्होंने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र में वर्क कल्चर बहुत अधिक है| यहाँ के लोगों में दिमाग भी है| सबके सामूहिक प्रयास से आज विन्ध्य आगे बढ़ रहा है| बाणसागर परियोजना विन्ध्य की तस्वीर बदल रही है|यहाँ, लाइम स्टोन है, कोयला है, फारेस्ट है, वाइल्ड लाइफ है| यहाँ हरित क्रांति और पर्यटन क्रान्ति हो सकती है| सिर्फ थोड़े से प्रयास की जरूरत है| जिस तरह आप सभी ने कठिन मेहनत और समर्पण के साथ दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ अपना मुकाम हासिल किया है उसी तरह आपको अपने दायित्वों के साथ साथ विन्ध्य के विकास को भी केंद्र बिंदु में रखना है| इससे उन सभी नवयुवकों को प्रेरणा मिलेगी जो अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं|

राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में एयरपोर्ट के लिए काफी प्रयास करना पड़े| मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि आज से पांच साल बाद इंदौर के बाद रीवा प्रदेश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट होगा| जहाँ चाह है वहीं राह मिलती है| यदि हम असफलता का कारण समझ गये तो सफलता निश्चित है| उन्होंने कहा कि आज विन्ध्य क्षेत्र का जो विकास है उसमें परोक्ष और अपरोक्ष रूप से विन्ध्य के रहने वाले उन सभी लोगों की भूमिका है जो प्रदेश के विभिन्न विभागों और क्षेत्रों में कार्यरत हैं|

नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा कि आज के कार्यक्रम का जो उद्देश्य था, वह पूरा हुआ है| ख़ुशी की बात है कि आज विभिन्न क्षेत्रों के विन्ध्य के युवा चयनित अधिकारी एक मंच पर एकत्र हुए हैं| यह तो अभी केवल शुरुआत है, आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा| विन्ध्य के बहुत सारे लोग बड़े बड़े पदों से रिटायर होकर भोपाल में बस गये हैं, आगे उन्हें भी एकत्र कर सम्मानित किया जाएगा ताकि उनके अनुभव का लाभ आने वाली पीढ़ी को मिल सके| उन्होंने कहा कि विन्ध्य के बहुत सारे लोग देश की बड़ी बड़ी जगह पदस्थ हैं, चाहे वह रक्षा क्षेत्र हो या फिर न्याय का| सभी जगह उन्होंने विन्ध्य का नाम ऊंचा किया है|

बघेलखंड ट्रस्ट के महासचिव और कार्यक्रम के संयोजक डा. कमलाकर सिंह ने ट्रस्ट के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्यप्रदेश बनने से पहले विन्ध्य की अपनी एक अलग सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक पहचान रही है| लेकिन मध्यप्रदेश बनने के बाद वह नये प्रदेश में समा गई| विन्ध्य की प्राचीन पहचान को स्थान दिलाने के लिए ट्रस्ट काम कर रहा है और आज का सम्मान समारोह इसी कड़ी का एक हिस्सा है| आज विन्ध्य के प्रतिभाशाली लोग यूपीएससी और पीएससी से नव चयनित अधिकारी एक मंच पर एकत्र हैं जो ट्रस्ट के लिए सौभाग्य की बात है|

पूर्व में उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, वन सेवा सहित राज्य सेवा के लगभग 50 से अधिक अधिकारियों का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मनित किया|


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button