*निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में आपका स्वागत है : डॉ बीना मिश्रा*

*निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में आपका स्वागत है : डॉ बीना मिश्रा*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l आल इंडिया लीनेस क्लब कामाख्या सीधी का जुलाई में शुभारंभ हुआ , जिसका मुख्य उद्देश समर्पण संग सेवा है, इसके अंतर्गत समाज में जागरूकता फैलाना, लोगों को सर्वजन हिताय जैसे सेवा भावना से जोड़ना।
इसकी अध्यक्ष डॉ. बीना मिश्रा, सचिव डॉ. सुनीता तिवारी और कोषाध्यक्ष शर्मिला सिंह हैं जिनके अथक प्रयासों से अनवरत समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं, संगठन द्वारा प्रथम कार्यक्रम 12 जुलाई को सर्बाइकल कैंसर जागरूकता कार्यशाला मिश्रा नर्सिंग होम में लीनेस ग्रुप के सदस्यों के सहयोग से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। बीमारी के लक्षण और रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के द्वारा उपस्थित महिलाओं को जागरूक भी किया गया।
संगठन द्वारा दूसरा कार्यक्रम स्तनपान को लेकर जागरूक किया गया,डॉक्टर्स द्वारा स्तनपान से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी देकर भ्रांतियां दूर की गईं। 27 जुलाई को लीनेस क्लब कामाख्या द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़ैनिया में वृक्षारोपण किया गया एवं वैश्णवी गार्डन स्थापना समारोह का आयोजन किया, इस समारोह में मुख्य अतिथि रहे सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्र, स्थापना अधिकारी लीनेस अंजू कटारे, सीएम संपदा जिला अध्यक्ष, दीपा घई विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 8 सितंबर को लीनेश क्लब कामाख्या सीधी ने किटी त्योहार उत्सव और शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि रहीं डीसीपी डॉ. गायत्री तिवारी इस कार्यकम में शिक्षक का सम्मान किया गया। 14 सितंबर को लिनेस क्लब कामाख्या सीधी द्वारा हिंदी दिवस पर विशेष आयोजन किया गया जो सीधी सांसद मा .डॉ. राजेश मिश्र के मार्गदर्शन में वैश्णवी गार्डन में संपन्न हुआ ।आयोजन में पधारे साहित्यकारों, कलाकारों का चंदन, टीका , पुस्पगुच्छ,माला श्री फल और शाल दे कर सम्मानित किया गया। स्वागत के बाद कवियित्री महादेवी वर्मा, सुभद्रा कुमारी चौहान , अमृता प्रीतम वा शिवानी के साहित्य एवं रचनाओं पर व्याख्यान हुए मुहावरे प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम किए गए साथ ही भक्त नाटक आनंद की मनमोहक प्रस्तुति हुई, समाजसेवा की अगली कड़ी में मधुमेह जांच, निःशुल्क नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद की जांच की जाएगी, डॉ. राजेश मिश्र सांसद लोकसभा क्षेत्र सीधी के मार्गदर्शन में आल इंडिया लीनेस क्लब कामाख्या सीधी द्वारा दिनांक 29 सितंबर दिन रविवार को सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल पनवार सीधी में डॉ. लक्ष्मण पटेल नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा किया जायेगा
मोतिया बिंद के मरीजों का ऑपरेशन जिला चिकत्सालय में कराया जायेगा साथ ही निःशुल्क दवाईयां एवं चश्मा की जरूरत वाले मरीजों को डिस्काउंट में चश्मे भी दिए जायेंगे समय : प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तक रखा गया है,यह कार्यक्रम सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल पनवार सीधी के सौजन्य से रचना राजे सिंह के संयोजन में किया जाना है। लीनेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक संदेश पहुंचाकर उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गई है।




