ब्रेकिंग न्यूज़

*शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पिपराही से* *जड़कुढ सड़क एवं पुलिया* *निर्माण मैं की जा रही है व्यापक* *भरैशाही* 

ar 728 ad
AR News Live

*शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पिपराही से* *जड़कुढ सड़क एवं पुलिया* *निर्माण मैं की जा रही है व्यापक* *भरैशाही*

हनुमना जिला मऊगंज मध्य प्रदेश के नवीन जिले मऊगंज में नित नया मामला सामने आ रहा है यहां जितना भी निर्माण कार्य चाहे पीआयु विभाग हो या पीडब्ल्यूडी विभाग हो इन विभागों के माध्यम से हो रहे कार्यों का घटिया निर्माण कराकर संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं पुराने जमाने में बिल्डिंग सड़क एवं पुल पुलिया का निर्माण इतना अच्छे क्वालिटी के साथ होता था उनकी उम्र 100 वर्ष से लेकर 150 वर्ष तक आराम से चल जाती थी जिसका सैकड़ो उदाहरण आज भी मौजूद है परंतु इस जमाने में जबकि टेक्निकल पढ़ाई अत्याधुनिक मशीने सब हाईटेक हो चुकी है परंतु इसके बावजूद भी यहां निर्माण की क्वालिटी इतनी घटिया होती है की सड़क एवं पुल बनने के साथ ही बहने लगते हैं जिसका जीता जागता अगर उदाहरण देखना हो तो मऊगंज जिले के अल्हबा से बंजारी सड़क को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है अगर मऊगंज जिले का शासन प्रशासन सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में चल रही खबर को संज्ञान लिया होता तो इस सड़क का यह हाल न होता ठीक इसी प्रकार का कार्य बहु प्रतीक्षित पीसीसी सड़क पिपराही से जडकुड सड़क निर्माण मैं किया जा रहा है जहां इस 25 किलोमीटर बनने वाली सड़क में व्यापक अनियमित एवं एस्टीमेटके अनुसार कार्य न कराना पाया जा रहा है ठेकेदार द्वारा जहां पीसीसी सड़क निर्माण में पुरानी एवं घटिया क्वालिटी के सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है वही बालू की जगह क्रेशर का डस्ट राखड़ एवं भस्सी के मिश्रण से सड़क बनाई जा रही है जंगल पहाड़ की यह सड़क कितने दिन चल पाएगी यह लोगों की समझ से दूर है 50 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क मैं ठेकेदार शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी सतना द्वारा सारे नियम कायदों को दरकिनार रखते हुए मनमानी कार्य कराया जा रहा है जिसका परिणाम यह होगा कि 30 वर्ष बाद बनने वाली यह खंडहर मौत रूपी खाईयो में तब्दील यह महत्वपूर्ण सड़क बनने के कुछ महीनो बाद ही समाप्त हो जाएगी वही इस सड़क में बनने वाली पुलियों के निर्माण मैं भी सारे नियम कायदों को दरकिनार रखकर पुलिया निर्माण की जगह बेस की खुदाई कर ठेकेदार द्वारा पाइप रखकर मिट्टी से पाट कर दोनों साइड फेस बाल बनाकर अपनी जिम्मेदारी का इतिश्री कर रहा है इस कार्य को देखने वाला कोई अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं जबकि पहाड़ से आने वाला बरसात का पानी का झोंका इन पुलों को चंद पल में ही नष्ट कर बहा ले जाएगा नियमानुसार इन पुलों को बनने के लिए ठेकेदार द्वारा पहले बेस की खुदाई करनी चाहिए फिर 60 सेंटीमीटर गिट्टी कंक्रीट से बेस कानिर्माण करना चाहिए तत्पश्चात सीमेंट के पाइप को रखकर पाइप के दोनों तरफ उसे सीमेंट कंक्रीट से फिक्स करना चाहिए एवं लेवल तक मोरम से फीलिंग करने के बाद पुलिया के दोनों तरफ फेस बाल बनाना चाहिए परंतु ठेकेदार एवं अधिकारियों की मिली भगत से नियमानुसार कोई भी कार्य नहीं कराया जा रहा है जिसे किसी भी समय देखा जा सकता है जो दुर्भाग्य का विषय है मऊगंज जिले के शासन प्रशासन के साथ संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को चाहिए कि समय-समय पर मऊगंज जिले में हो रहे निर्माण कार्य की जांच करें एवं गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न किया जाए ताकि शासन से यहां मिलने वाली कई करोड़ की राशि का सही सदुपयोग हो सके एवं आम जनता को इन सब निर्माण कार्यों का लाभ मिल सके स्थानी यलोगों ने कमिश्नर रीवा मऊगंज कलेक्टर एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पिपराही से जडकुड सड़क निर्माण की जांच की मांग की गई है,


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button