प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस SGS सीधी में मनाया गया हिन्दी दिवस..

प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी म. प्र. में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ में त्रैमासिक कैलेंडर अनुसार 14 सितंबर शनिवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा में हिन्दी विषय में भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध संदर्भ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन, भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित हिन्दी की पुस्तकों की प्रदर्शनी, भारतीय ज्ञान परंपरा में हिन्दी साहित्य की भूमिका विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, हिन्दी के प्रमुख स्थानीय लेखकों, कवि एवं उनके साहित्य से विद्यार्थियों को अवगत किया गया। उक्त प्रतियोगिता/ कार्यक्रम माह सितम्बर के संयोजक प्रो. विनोद कुमार साकेत प्राध्यापक हिन्दी विभाग एवं उनकी समिति के सदस्यों के साथ डॉ. आर. एन. स्वर्णकार नोडल अधिकारी भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के निर्देशन में आयोजित हुआ।




