*लाड़ली बहनों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- विश्वामित्र पाठक*

*लाड़ली बहनों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- विश्वामित्र पाठक*
*विधानसभा क्षेत्र सिहावल के बहरी में स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ।*
लाड़ली बहनों सहित सभी महिलाओं के विकास एवम उन्नति के लिए हमारी सरकार ने कई योजनाएं संचालित की है। बहनों की समृद्धि देश के विकास में अहम है। लाड़ली बहनों की समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उक्त आशय के विचार क्षेत्रीय विधायक श्री विश्वामित्र पाठक ने बहरी में आयोजित स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किए।
आज दिनांक 10/8/2024 को विधानसभा सिहावल के बहरी में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री विश्वामित्र पाठक जी के मुख्य आतिथ्य में स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं लाड़ली बहनों द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
लाड़ली बहनों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया साथ ही कन्या पूजन किया गया। लाड़ली बहनों द्वारा मुख्य अतिथि एवम अन्य अतिथियों को राखी भी बांधी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक श्री पाठक द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया की हमारी केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित है और सभी क्षेत्रों में काम भी कर रही है। प्रदेश की महिलाओं के उत्थान के लिए स्व सहायता समूहों को कई ऐसे कार्य सौंपे जा रहे हैं जिससे क्षेत्र की महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं रोजगार के कई अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी तरह प्रदेश की लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता के रूप में 1250 हर महीने दिए जा रहे हैं जिससे हमारी बहने आत्मनिर्भर बनें।
प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव जी का लाइव प्रसारण कार्यक्रम दिखाया गया जिसमें लाड़ली बहनों को प्रतिमाह मिलने वाली प्रोत्शाहन राशि के अतिरिक्त 250 रू. रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर विशेष उपहार के तौर पर अंतरित किया गया।
पूरे प्रदेश के 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को 1897 करोड़ रू. का अंतरण, गैस रिफिल योजना में 52 करोड़ रू. से अधिक एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन में रू. 332 करोड़ की सहायता का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्री शैलेश पाण्डेय जी सीईओ सिहावल, श्रीमती अनुसुइया वाजपेई जी परियोजना अधिकारी, श्री पुनीत पांडेय जी मंडल अध्यक्ष बहरी, श्रीमती किरण पाण्डेय जी सरपंच चदवाही, श्री उदयराज सिंह जी सरपंच डोल, श्री राजबहोर द्विवेदी जी पूर्व सरपंच, श्री कामता तिवारी जी, श्री लालजी पांडेय जी, श्री भूपेंद्र पांडेय जी, श्री अशोक शुक्ला जी, श्री महेंद्र रावत जी, श्री ठाकुरदीन साहू जी, श्री रमेश तिवारी जी, श्री राजबहोर साहू जी, श्री संपति सिंह जी, श्रीमती सुमन साहू जी सरपंच, श्री महेश प्रजापति जी, श्री दादूलाल द्विवेदी जी सहित स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।




