ब्रेकिंग न्यूज़

जीवन का क्षण प्रति क्षण समर्पित कर, लोकसभा क्षेत्र के विकास की लिखेंगे नई इबारत — डॉ राजेश मिश्रा 

ar 728 ad
AR News Live

जीवन का क्षण प्रति क्षण समर्पित कर, लोकसभा क्षेत्र के विकास की लिखेंगे नई इबारत — डॉ राजेश मिश्रा

सांसद डॉक्टर मिश्रा से मिलकर विधानसभा के बेहतर विकास के लिए करेंगे कार्य — रीती पाठक

नवनिर्वाचित सांसद डॉक्टर मिश्रा जनता के विश्वास में उतरेंगे खरे — देव कुमार

 

नवनिर्वाचित सांसद के सुभागमन पर आयोजित हुई धन्यवाद सभा

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी। सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीधी सिंगरौली और ब्योहारी के संपूर्ण विकास के लिए अपने आप को खापा दूंगा। हमारे सभी विधायक कंधे से कंधे मिलाकर विकास की नई इबारत लिखेंगे। सीधी की जनता ने जो स्नेह, प्यार और अपना बहुमूल्य मत हमें दिया है, उसके बदले मेरा क्षण क्षण , पल प्रतिपल केवल और केवल संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए होगा। सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में विकास की नई इबादत अगले 5 साल वर्षों में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ मिलकर लिखेंगे।

उक्त आशय के उद्गार वरिष्ठ भाजपा नेता और सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद डॉक्टर राजेश मिश्र के प्रथम नगर आगमन के उपलक्ष में आयोजित आभार और धन्यवाद सभा को स्थानीय गांधी चौक पार्किंग स्थल में संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में कहीं । सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा इस दौरान पूरे जोश और उत्साह के साथ जनता के कल्याण के लिए संवेदनशील भाव में दिखे।

 

सांसद पहले दिन ही दिखे एक्शन मे नवनिर्वाचित सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहां की मैं आराम करने के लिए सांसद नहीं बना हूं। मैं क्षेत्र की जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित हूं। मैं दिल्ली पहुंचने कर प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के अगले दिन मैंने रेल मंत्रालय से मिलकर रेलवे की बात रखी, जिसे रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष तत्काल स्वीकार करते हुए तत्काल दिशा निर्देश जारी किये। जिसके कारण रेल का फेरा बढा। अब सिंगरौली से दिल्ली और सिंगरौली से भोपाल चलने वाली ट्रेनों के फेर बड़े हैं और सीधी सिंगरौली रेल परियोजना को अति शीघ्र पूरा हो, इसके लिए मैंने उनका ध्यान आकृष्ट कराया।

 

मोदी सरकार 5 वर्ष चलेगी डंके की चोट पर

 

नवनिर्वाचित सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने विशाल जन समुदाय का आभार जपित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी एनडीए की सरकार आगामी 5 वर्षों तक चलेगी और विकास के नए-नए सोपान स्थापित करेंगी और देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

नवनिर्वाचित सांसद डॉ राजेश मिश्रा का, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक सहित सैकड़ो पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। वहीं सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा भी दोनों हाथ जोड़कर आभार व्यापित करते हुई दिखे और आगे बढ़कर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायकों का अभिनंदन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी ,डॉक्टर राजेश मिश्रा जिंदाबाद के नारे गांधी चौक पार्किंग स्थल पर गूंजते रहे।

मिशा बंदियो का हुआ अभिनंदन नवनिर्वाचित सांसद डॉ राजेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान एवं सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने मीशा बंदी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगलेश्वर सिंह चौहान, यदुनाथ सिंह का अभिनंदन किया।

 

सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा के साथ करेंगे सीधी विधानसभा का संपूर्ण विकास — रीती पाठक

सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने आभार जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ राजेश मिश्रा सरल, सहज एवं अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं। कर्मठ व्यक्तित्व के धनी नवनिर्वाचित सांसद डॉ राजेश मिश्रा से मिल बैठकर हम सभी पार्टी के साथ सीधी विधानसभा को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे।

सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने विपक्षियों पर प्रहार करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के लोगों ने बहुत भ्रामक प्रचार करते हुए चुनाव का माहौल दूषित करने का प्रयास किया, किंतु भारत की जनता जनार्दन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया और प्रचंड मतों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया।

डॉ राजेश मिश्रा जनता की आशाओं में उतरेंगे खरे — देव कुमार

 

धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि नवनिर्वाचित सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा जनता जनार्दन की आशा और आकांक्षा को पूर्ण करने में खरे उतरेंगे। पार्टी का हर कार्यकर्ता डॉक्टर साहब द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।

 

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

नवनिर्वाचित सांसद डॉ राजेश मिश्रा के विशाल वाहन काफिले का चुरहट, सेमरिया और सीधी नगर मंडल के दर्जनों स्थानों पर शानदार आतिशबाजी, गाजे बाजे के बीच जोरदार स्वागत और अभिनंदन हुआ।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विनोद साकेत ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, लोकसभा संयोजक के के तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हजारों की संख्या में जनता जनार्दन के साथ उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button