Uncategorized

फगुआ जोहार को चितरंगी में मिला अपार स्नेह

ar 728 ad
AR News Live

फगुआ जोहार को चितरंगी में मिला अपार स्नेह

 

*फगुआ जोहार में शामिल हुए बैरदह फाग गायक*

 

*18 दिवसीय फगुआ जोहार के पंद्रहवें दिन रेहदा, गड़वानी,बैरदह और चितरंगी में गाए फाग*

 

*विन्ध्य के सीधी और सिंगरौली प्रतिभाओं का है भंडार डॉ अनूप मिश्र*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-जिले 18 दिवसीय फगुआ जोहार,फाग महोत्सव और “होली मिलन” का आयोजन पंद्रहवें दिन सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील में सफल हुआ जहां इन्द्रवती नाट्य समिति की लोक गायन टोली अपनी लोक संस्कृति की समृद्धि हेतु जा पहुंची। सर्वप्रथम इन्द्रवती लोक कला ग्राम रेहदा के प्राचीन मंदिर में इन्द्रवती नाट्य समिति के लोक कला संरक्षक रोशनी प्रसाद मिश्र,रजनीश कुमार जायसवाल और प्रजीत साकेत ने ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया तदुपरान्त बकवा के लोक गायक दल द्वारा भक्ति फाग की प्रस्तुति दी गई इसके बाद गड़वानी में बब्बू वैश्य के घर के पास शिव मंदिर, बैरदह चौराहा के शिव मंदिर और मंत्री चौराहा चितरंगी में फाग की शानदार प्रस्तुति दी गई जिसका श्रोताओं और दर्शकों ने खूब लुत्फ़ उठाया। सीधी के बाद सिंगरौली जिले में फगुआ जोहार को अपार स्नेह मिला। कार्यक्रम में बकवा के अलावा गड़वानी और बैरदह के लोक कलाकारों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन को लेकर लोगों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला।फगुआ जोहार पर चर्चा करते हुए लोक कला संरक्षक नीरज कुंदेर ने कहा कि हमारे विंध्य में लोक संस्कृति की कमी नहीं है, सीधी और सिंगरौली प्रतिभाओं का भंडार है जहां अनन्त लोक कलाएं और पारंपरिक अनुष्ठान सदियों से जीवंत रहे हैं जो अब विलुप्त प्राय हो गए हैं उन्हीं को पुनर्जीवन देना हमारा उद्देश्य है।फगुआ जोहार का आयोजन इन्द्रवती नाट्य समिति द्वारा किया गया है, पंद्रहवें दिन के कार्यक्रम का संयोजन शांतीनंदन मिश्र,राजेश यादव,प्रभुनाथ वैश्य,अजय शुक्ला और नीरज कुंदेर ‘बब्बन’ ने किया जो सराहनीय रहा।कार्यक्रम में बतौर कलाकर और श्रोता दर्शक रोशनी प्रसाद मिश्र,रजनीश कुमार जयसवाल, प्रजीत कुमार साकेत, रावेंद्र सिंह, लल्लू सिंह, रामनरेश सिंह, शिवनंदन सिंह, चंद्रभान सिंह, जगन्नाथ जायसवाल, संजय सिंह, विनोद वैश्य, संतोष वैश्य, विजय वैश्य, राजकुमारvवैश्य, लवकुश,संजय वैश्य,सोनू वैश्य, राजपति,बाबूलाल सोंधिया, अरुण वैश्य,छोटे सिंह गोंड, मोतीलाल पनिका,राजपति बसोर, कमलभान सिंह,केशव प्रसाद,छोटू, रामदयाल यादव, राजेश यादव, श्याललाल यादव, राजाराम सिंह, रामनाथ सेन,सूरज, संत कुमार यादव, हीरालाल यादव, राजाराम साकेत,शिवनंदन बैगा , ललन साकेत,उपेंद्र सिंह यादव , शान्ती नंदन सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button