ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा का नामांकन कराने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 20 मार्च को आएंगे सीधी 

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा का नामांकन कराने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 20 मार्च को आएंगे सीधी

 

होगी ऐतिहासिक जन सभा— देव कुमार

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी जाने-माने चिकित्सक, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन फॉर्म जमा कराने के लिए 20 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रातः 10 बजे सीधी आएंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का नामांकन फॉर्म दाखिल कराने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रथम नगर आगमन पर जोरदार तैयारी की जा रही हैं। 20 मार्च को प्रातः 10 बजे छत्रसाल स्टेडियम सीधी में लोकसभा संसदीय क्षेत्र का विशाल एकत्रीकरण और जनसभा होगी। जिसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव वतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी जोरदार की जा रही हैं। सम्मेलन ऐतिहासिक और भव्य होगा और लोकसभा की जीत और प्रचंड होगी। साथ ही मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्रीमती राधा सिंह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रीवा संभाग के संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, लोकसभा प्रभारी कमलेश्वर सिंह, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, व्यौहारी विधायक शरद कोल एवं लोकसभा के संयोजक के के तिवारी सहित लोकसभा के सभी विधायक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लाखों समर्थकों के साथ उपस्थित रहेंगे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button