नवागत कलेक्टर ने ग्रहण किया पदभार,कहा- प्रशासनिक व्यवस्था होगी चुस्त दुरूस्त।

नवागत कलेक्टर ने ग्रहण किया पदभार,कहा- प्रशासनिक व्यवस्था होगी चुस्त दुरूस्त।
सीधी
जिले के नवागत कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा कल गुरूवार को पदभार ग्रहण कर लिया गया।
इस दौरान उन्होने कहा कि जिले की व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखी जाएगी साथ ही सरकारी कामों में जनता के हितों के लिए प्रशासनिक स्तर पर मदद की जाएगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी उनसे मुलाकात की।
मालुम हो कि मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार की देर शाम एक आदेश जारी करते हुए प्रदेश के 12 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे जिसमें सीधी जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय को स्थानांतरित करते हुए कर्मचारी चयन बोर्ड भोपाल का संचालक बनाया गया है। वहीं 2012 बैच के आईएएस अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी को सीधी जिले का कलेक्टर बनाया गया था।
आदेश के परिपालन में सीधी के नवनियुक्त कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने कल जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण के दौरान जिले का प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। वहीं नवनियुक्त कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने पदभार ग्रहण के उपरांत आमजन व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात भी की।




