ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के संबंध में कमिश्नर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के संबंध में कमिश्नर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश

 

समीक्षा बैठक में संभाग की प्रमुख उपलब्धियों को प्रस्तुत करें – कमिश्नर

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 5 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव कालेज चौराहे से लेकर सांई मंदिर तक आयोजित आभार यात्रा में आमजनता से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री एनसीसी मैदान टीआरएस कालेज में आयोजित आम सभा में निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करने के बाद आमजनों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में रीवा संभाग में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि समीक्षा बैठक में रीवा संभाग की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसमें सड़क, सिंचाई, कृषि, शिक्षा तथा अन्य विभागों की प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। सभी अधिकारी समीक्षा बैठक में संभाग में एक दशक में हुई प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत करें।

 

कमिश्नर ने कहा कि समीक्षा बैठक में सांसदगण, मंत्रीगण तथा विधायकगण भी शामिल होंगे। संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर सांसद तथा विधायकगणों को उचित माध्यम से बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें। बैठक के लिए तैयार की गई सभी जानकारियाँ तथा उपलब्धियों को कलेक्टर आज ही अद्यतन करा दें। इस जानकारी में विकसित भारत संकल्प यात्रा की उपलब्धियों को भी अनिवार्य रूप से शामिल करें। बैठक में संबंधित जिले के कलेक्टर और संभागीय अधिकारी विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत करेंगे। जिलों में प्रशासनिक गतिविधियों में यदि कोई नवाचार किया गया है तो उसे भी कलेक्टर बैठक की जानकारी में शामिल कराएं। बैठक की जानकारी में रीवा के साथ मऊगंज तथा सतना के साथ मैहर जिले की जानकारी प्रस्तुत करें। सभी कलेक्टर पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें। बैठक में कानून और व्यवस्था की स्थिति, बिजली की आपूर्ति, खाद की उपलब्धता तथा वितरण, धान उपार्जन, जलजीवन मिशन तथा बाणसागर परियोजना से स्वीकृत सिंचाई परियोजनाओं के लंबित कार्यों, सीधी-सिंगरौली निर्माणाधीन हाईवे तथा उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण की भी समीक्षा की जाएगी। सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ बैठक में आएं।

 

सीधी एनआईसी केंद्र से कलेक्टर साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही सहित संबंधित विभागीय अधिकारी सम्मिलित हुए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button