ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सूने घर में ताला तोड़कर 87 लाख रूपये कीमती सोने के जेवरात एवं 50 हजार नगदी चोरी करने वाले चोर गिरोह को 36 घंटे के अन्दर सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ar 728 ad
AR News Live

सूने घर में ताला तोड़कर 87 लाख रूपये कीमती सोने के जेवरात एवं 50 हजार नगदी चोरी करने वाले चोर गिरोह को 36 घंटे के अन्दर सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

 

*।। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चोरी किया गया 1 किलो 336 ग्राम सोना कीमती एवं 87 लाख 21 हजार 408 रूपये एवं 54 हजार नगदी कुल कीमती 87 लाख 75 हजार 408 रूपये मशरूका किये जप्त।।*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l डॉ. रविन्द्र वर्मा पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में गठित टीमो द्वारा सीधी शहर के डैनिहा में संविदाकार के सूने घर में चोरी करने वाले चोर गिरोह को सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तार करते हुये चोरी गया 1 किलो 336 ग्राम सोना कीमती एवं 87 लाख 21 हजार 408 रूपये एवं 54 हजार नगदी कुल कीमती 87 लाख 75 हजार 408 रूपये का मशरूका किये जप्त

 

*घटना विवरणः-*

दिनांक 31/12/2023 को फरियादी श्री अजय सिंह पिता धर्मराज सिंह निवासी डैनिहा थाना कोतवाली ने थाना कोतवाली में उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन दिया कि दिनांक 30.12.2023 को हम सपरिवार घर में ताला लगाकर बाधवगढ चले गये थे जो आज दिनांक 31.12.2023 को दोपहर 03ः00 बजे आकर देखा तो घर का ताला टूटा था एवं अन्दर कमरे के अन्दर रखी आलमारी का लॉक तोड़कर उसके अन्दर रखे सोने चादी के जेवरात एवं नगदी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। आवेदन पर कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 1229/23 धारा 457, 380 भा.द.वि. कायम कर विवचेना प्रारम्भ की गई दौरान विवेचना घटना की गंभीरता को देखते हुये स्वयं पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादी के घर घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर आरोपियों के पतारसी हेतु 10 हजार का इनाम उद्घोषित किया गया। आरोपियों पतारसी हेतु रीवा से खोजी डॉग एवं फ्रिंगर प्रिंट टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन हेतु लगाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 04 टीमे गठित की जाकर रवाना कर साक्ष्य एकत्रित करने हेतु लगाया गया। दौरान एक दर्जन से अधिक संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो संदेही अकुर यादव, सुधांशु वर्मा एवं गणेश यादव पिता भैयालाल यादव सभी निवासी पडैनिया थाना कोतवाली द्वारा अपना जूर्म कबूल करते हुये चारी किया गया मशरूका सोने के आभूषण एवं 54 हजार रूपये नगदी जप्त कराये एवं पूछताछ में आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया है।

 

*गठित टीमः-* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव के नेतृत्व में 04 टीमे गठित की गई जो निम्नानुसार हैः-

 

*टीम नंबर 01ः-* थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय एवं उनकी टीम।

*टीम नंबर 02ः-* थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. विशाल शर्मा एवं उनकी टीम।

*टीम नंबर 03 :-* थाना प्रभारी कमर्जी उनि. शेषमणि मिश्रा एवं उनकी टीम।

*टीम नंबर 04 :-* प्रभारी सायबर सेल आर. प्रदीप मिश्रा एवं उनकी टीम।

*गिरफ्तार आरोपीः-*

*1.* अंकुर यादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 18 वर्ष निवासी पडैनिया थाना कोतवाली।

*2.* गणेश यादव पिता भैयालाल यादव उम्र 45 वर्ष निवासी पडैनिया थाना कोतवाली।

*3.* सुधांशु वर्मा पिता किशन वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी पडैनिया थाना कोतवाली।

 

*आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड :-*

*1.* मामले का मुख्य आरोपी सुधांशु वर्मा पिता किशन वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी पडैनिया थाना कोतवाली के उपर पूर्व में धारा 457, 380 के 04 से अधिक एवं धारा 294, 323, 327 506, 34 का एक अपराध पंजीबद्ध है।

 

*2.* अंकुर यादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 18 वर्ष निवासी पडैनिया थाना कोतवाली मुख्य आरोपी का साथी है जिसके उपर पूर्व में धारा 457, 380 के 02 से अधिक एवं धारा 294, 323, 327 506, 34 का एक अपराध पंजीबद्ध है।

 

*जप्त मशरूकाः- सोने के आभूषण 1 किलो 336 ग्राम कीमती 87 लाख 21 हजार 408 रूपये एवं 54,000 रूपये नगद कुल किमती 87 लाख 75 हजार 408 रूपये।*

 

*सराहनीय भूमिका :-* उक्त चोरी की घटना का खुलासा करने व आरोपियों की गिरफ्तारी करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. विशाल शर्मा थाना प्रभारी जमोड़ी, उनि. भूपेश बैस, पवन सिंह, सउनि पदीप सिंह, वीरभान साकेत, प्रआर. जीतेन्द्र पाठक, रोहित सिंह, शिवा द्विवेदी, म.प्रआर ममता पाठक, आर. आजाद खान, अक्षय तिवारी, सुनील बागरी, शंकर सिंह, बालेन्द्र सिंह, रामचरित पाण्डेय, रामबली कोल, गब्बर िंसह, समेन्द्र यादव, पुष्पेन्द्र यादव, म.आर. सविता तिवारी, चालक सुरेन्द्र सिंह, डॉयल 100 चालक दिनेश मिश्रा, थाना जमोड़ी से सतीष तिवारी, वीरेन्द्र मिश्रा सायबर सेल सीधी से आनंद कुशवाहा, प्रदीप मिश्रा, कृष्ण मुरारी द्विवेदी, विक्की सिंह, विकास सिंह एवं भावेश द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मषरूका जप्त करवाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को उद्घोषित इनाम की राषि से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपरोक्त टीम को पुरूष्कृत किया जावेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button