कांग्रेस सरकार में ही सभी वर्गों का समुचित विकास संभव :-ज्ञान सिंह

कांग्रेस सरकार में ही सभी वर्गों का समुचित विकास संभव :-ज्ञान सिंह
कांग्रेस द्वारा ग्राम कठौली में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचा गया
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा द्वारा ग्राम पंचायत कठौली में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर आगामी विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस के द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित वचन पत्र को जन-जन तक पहुंचाया गया।
आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में ही समाज के सभी वर्गों का विकास संभव है कांग्रेस समाज के अंतिम तबके व्यक्ति के लिए योजनाएं बनती है और उसका लाभ उसे मिलता है कांग्रेस के घोषणा पत्र में सभी वर्गों के लिए योजनाएं घोषित की गई किसानों के लिए पांच हार्स पावर तक बिजली बिलों को माफ करना पुराने बिजली के बिलों को भी माफ करना 100 यूनिट तक फ्री बिजली किसानों का कर्ज माफ करना महिलाओं के लिए प्रतिमाह ₹1500 प्रति माह ₹500 में गैस सिलेंडर युवाओं के लिए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करना कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करना सहित अनेको जनहित की घोषणाएं हैं जिन्हें कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट से लागू कर दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों की सच्ची हितैसी है कांग्रेस की सरकार में तेंदूपत्ता बोनस आदिवासियों के लिए अलग से योजनाएं आदिवासी समाज के लिए अलग से विद्यालय छात्रावास एवं उनके बच्चों को पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति सहित अनेकों योजनाएं कांग्रेस ने लागू की थी लेकिन भाजपा सरकार में आदिवासियों के ऊपर लगातार अत्याचार और अनाचार् की घटनाएं बढ़ रही है आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है लेकिन अब जनविरोधी और भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है आने वाले चुनावों में आप सब एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी का साथ दीजिए और भ्रष्ट भाजपा शिवराज सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेकिए आपका और सभी वर्गों का विकास सिर्फ कांग्रेस सरकार में ही संभव है नुक्कड़ सभा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा के अध्यक्ष रविनाथ गोस्वामी द्वारा किया गया उक्त आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता पंकज सिंह द्वारा दी गई।
नुक्कड़ सभा में प्रमुख रूप से
उपाध्यक्ष दिनेश पाठक महामंत्री जय सिंह रनशेरअली खान बाबू सरपंच रामदास कोल भगतराम नामदेव प्रदुमन मिश्रा शिवकरण जैसवाल प्रिंस सिंह परिहार लालमणि पनिका रमेश पनिका अनिल सिंह लालजी सिंह पप्पू सिंह राजा कोल राजेश कोल लाला कुशवाहा पुष्पराज सिंह मुकेश सिंह शक्ति सिंह बंशराखन राजेश भूर्तिया नागेंद्र सिंह बघेल बिरभान बैगा शिवधारी बैगा धर्मराज सिंह सतीस केवट राम सिंह बीर बहादुर केवट अजीत यादव बाबूलाल कॉल बब्बू सिंह बंशराज सिंह ललिता छोटे यादव रामदयाल रावत संत कुमार साहू सुकुबरिया बैगा बब्लू सिंह रामनरेश यादव भैयालाल बैगा रामू बैगा धर्मराज सिंह बाबूलाल सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामवासी शामिल रहे।




