ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सीधी – हादसे का शिकार हुई प्रयागराज जा रही यात्री बस,40लोग थे सवार….

सीधी-सिंगरौली सीमा को जोड़ने वाली गोपद पुल पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। बुधवार-गुरुवार की रात देवसर से प्रयागराज जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार द्विवेदी ट्रैवल्स की बस (MP 53 P 1113) सिंगरौली जिले के देवसर से 40 यात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही थी। जैसे ही सीधी-सिंगरौली सीमा को जोड़ने वाली गोपद पुल के पास पहुंची। अचानक बस अनियंत्रित हो गई और गोपद पुल के अंदर कुछ दूरी तक जा घुसी।
चालक के अनुसार, लगातार हो रही बारिश और रास्ता काफी संकीर्ण होने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई और गोपद नदी के अंदर घुसी। गनीमत यह रही कि इसमें किसी भी व्यक्ति के चोटिल या हताहत होने की खबर नहीं है।




