ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पांच हजार कि रिश्वत सहित गिरफ्तार हुआ आबकारी आरक्षक,झूठा प्रकरण न दर्ज करने के बदले मागी थी घूस….

ar 728 ad
AR News Live

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सरसी गांव में गुरुवार को आबकारी विभाग के आरक्षक अरविंद मिश्रा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त रीवा की टीम ने रंगे हाथों ट्रैप किया है।

 

आरोपित आबकारी एक्ट के तहत राजेश जायसवाल पिता जयलाल जायसवाल निवासी सरसी के खिलाफ झूठा प्रकरण न दर्ज करने के बदले में रिश्वत ले रहा था। राजेश जायसवाल ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त में की थी।

 

शिकायत की प्रारंम्भिक जांच करने के बाद 24 अगस्त को ब्यौहारी में आरोपित को शासकीय निवास में पांच हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया है। इसके पहले चार हजार रुपये आराेपित ले चुका था। दूसरी किस्त लेते समय उसे रंगे हाथों ट्रैप कर लिया गया है।

 

ट्रैप दल के सदस्य निरीक्षक जियाउलहक ने बताया कि बीते 21 अगस्त को शिकायतकर्ता के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण बनाने की धमकी दी गई थी । आरोपित कह रहा था कि प्रकरण दर्ज कर दूंगा। आरोपित आरक्षक आबकारी अधिनियम के तहत झूठा प्रकरण ना दर्ज करने के बदले पैसे ले रहा था।

 

कार्रवाई में निरीक्षक , डीएसपी परिहार सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल रही। जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर अचानक टीम आबकारी निरीक्षक के घर पहुंची और जब वह शिकायतकर्ता पैसे ले रहा था तभी ट्रैैप कर लिया गया ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button