भाजपा के उत्तर प्रदेश के चार विधायक, चारों विधानसभाओं में आए, विधायकों ने शुरू किए संगठनात्मक प्रवास

भाजपा के उत्तर प्रदेश के चार विधायक, चारों विधानसभाओं में आए, विधायकों ने शुरू किए संगठनात्मक प्रवास
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व की मंशानुसार जिले की चारों विधानसभा चुरहट में कानपुर एमएलसी अरुण पाठक, धौहनी में बनारस कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सीधी में करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद और सिहावल विधानसभा में लखीमपुर खीरी विधायक योगेश वर्मा जिले में पहुंचकर, संगठनात्मक प्रवास प्रारंभ कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने प्रवास की व्यापक रचना की है।
प्रथम दिवस विधानसभाओं के प्रवासी विधायकों ने जिला पदाधिकारी, मोर्चा, मंडल के अध्यक्षों की बैठक, सोशल मीडिया की समीक्षा, विधानसभा टोली एवं टीम के साथ दोपहर का भोज, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ बातचीत और सायं काल विचार परिवार जनों के साथ बातचीत एवं संपर्क जैसे कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
सीधी विधानसभा की बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने कार्यकर्ताओं के हाल-चाल जानने के पश्चात कहा कि हम सभी जो कुछ भी और जहां भी हैं वह भारतीय जनता पार्टी के कारण संभव हुआ है। इसलिए व्यक्तियों से मतभेद हो सकते हैं, किंतु हम सब भाजपा परिवार के ही अंग हैं। भाजपा है तो, हम हैं। इस विचार से हमें आगामी दिनों में संपन्न होने वाले चुनाव में एक जुटता के साथ लगना है और विजय श्री हासिल करनी है। जिसमें प्रमुख रूप से कार्यक्रम के प्रभारी नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, सह प्रभारी राकेश मौर्य, संदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, बद्रीश मिश्रा, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, रमेश कुमार गुप्ता, सुरेंद्रमणि दुबे, डॉ मनीला सिंह चौहान, नीलम पाण्डेय, रीता सोनी, गुरु दत्त शरण शुक्ला, मोर्चा अध्यक्षों में पूनम सोनी, आग़ा मनसूर अली खान, मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, संजय सिंह चौहान, सूर्य प्रताप सिंह, विभा शर्मा, निशा सिंह, कंचन केसरी, आरती सिंह, विनोद सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके पूर्व विधानसभाओं में आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रवासी विधायकों का माल्यार्पण एवं गाजे-बाजे से शानदार अभिनंदन किया गया।




