ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

अजय सिंह राहुल की उपस्थिति में सीधी में हुआ दंगल, जिले वासियों को दी.……….

ar 728 ad
AR News Live

नागपंचमी त्यौहार के शुभ अवसर पर सीधी नगर पालिका व्यायामशाला में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सभी अतिथियों ने पहलवानों की हौसला अफजाई करते हुए जिले वासियों को नागपंचमी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

आयोजित दंगल में जिले के पहलवान ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी पहलवानी के गुर दिखाएं, दंगल को लेकर उपस्थित जन समूह में भारी उत्साह देखने को मिला जिले वासियों को नाग पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि नागपंचमी एक शुभ त्यौहार है जो मानव और जीव जंतुओं के मानवतावादी रिश्ते को प्रकट करता है हिंदू धर्म में प्रकृति के साथ मानव के रिश्ते और प्रकृति की पूजा का संदेश देने वाला त्यौहार है दंगल में भाग लेने वाले प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल कहा कि ऐसे आयोजन जिले की प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करते हैं मैं आशा करता हूं सभी प्रतिभागी भविष्य में बड़ी प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनकर जिले का नाम रोशन करेंगे। दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सभी को नाग पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए दंगल में आए पहलवानों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा ने भी संबोधित किया।उपस्थित सभी अतिथियों ने भी नाग पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी पहलवान का उत्साह वर्धन किया दंगल के पश्चात विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम का संचालन कन्हैया सिंह द्वारा किया गया। उक्त आशय की जानकारी कांग्रेस जिला प्रवक्ता पंकज सिंह द्वारा दी गई।उक्त अवसर पर पूर्व अध्यक्षगण आनंद सिंह चिंतामणि तिवारी रुद्र प्रताप सिंह बाबा पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया उपाध्यक्ष विनोद वर्मा नपा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह पार्षद विनोद मिश्रा उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेरगांव वरिष्ठ नेता हेमंत तिवारी महामंत्री नवीन सिंह अरविंद तिवारी प्रदीप सिंह उपाध्यक्ष दिनेश पाठक महामंत्री संदीप उपाध्याय दादू महेश गुप्ता दिलावर अली खान रनशेर अली खान सहित जिले के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि नगर पालिका परिषद के पार्षदगण कांग्रेस पदाधिकारी एवं दंगल प्रेमी दर्शकगण उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button