ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सीधी कलेक्टर ने जाना शहर की आंगनबाड़ियों का हाल, किया आकस्मिक निरीक्षण….

कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा आज सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 5 एवं 8 में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति कम होने, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं के पंजी का संधारण सही नहीं पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही डीपीओ, सीडीओपी एवं सुपरवाइजर का निरीक्षण पंजी में टीप नहीं पाए जाने पर कड़े निर्देश दिए हैं कि भ्रमण के दौरान निरीक्षण पंजी में टीप अवश्य लिखें। उन्होंने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।




