ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

चुरहट की बेटियों के लिए बेटी सम्मान योजना का हुआ शुभारम्भ  

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की स्मृति में शुरू की गई योजना

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

अजय सिंह राहुल भैया के सौजन्य से प्रदान की गई प्रोत्साहन राशि

सीधी l चुरहट-11जुलाई, 2023

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी की स्मृति में चुरहट की बेटियों को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति सम्मान समारोह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य रीवा नगर निगम के मेयर अजय मिश्रा बाबा, सतना नगर निगम के पूर्व मेयर राजाराम त्रिपाठी एवं रीवा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. राजेंद्र शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में शिव विद्यालय, चुरहट में आयोजित किया गया। छात्रवृत्ति पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने प्रदान की । छात्रवृत्ति देने के लिए चुरहट क्षेत्र की छात्राओं से आवेदन लिए गये थे| जिनमें से 11बेटियां कुमारी आकृति आंचल गुप्ता, कोमल केवट, अनुकृत सिंह, माधवी गौतम मधु गौतम, साक्षी सिंह, अंबिका त्रिपाठी, प्रियंका कुशवाहा, सरस्वती पांडे, रुचि पांडे तथा अंजली पांडे का चयन किया गया है| उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चयनित इन छात्राओं में से आठ को प्रति माह पांच हजार रूपये तथा तीन को दो हजार पांच सौ रूपये प्रतिमाह एक वर्ष तक मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी| इस छात्रवृत्ति की कुल राशि 5 लाख 70 हजार रुपये है।

छात्रवृत्ति वितरण एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि बेटियां हमारे देश का भविष्य है चुरहट क्षेत्र में होनहार छात्राएं हैं जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक रूप से सक्षम करने की आवश्यकता है। कटनी से भविष्य बनता है यदि किसी को आगे बढ़ाना है तो शिक्षा के क्षेत्र में हमें ध्यान देना होगा उन्होंने आगे कहा कि सपना तो सभी बेटियां देखती हैं कि वह उच्च पदों पर पहुंचे लेकिन इसके लिए लगन व कठिन मेहनत करनी पड़ती है। सभी बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुरहट क्षेत्र का नाम रोशन करें। उसी दिशा में मेरी यह एक छोटी सी पहल है। चुरहट क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा मिले समाज में उनकी एक नई पहचान बने मेरी यही कामना है ।उन्हें सम्मानित करके मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं में कार्यक्रम के अतिथिगण रीवा नगर निगम के महापौर अजय मिश्रा बाबा, सतना नगर निगम के पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी रीवा के अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा तथा जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत नगर पंचायत चुरहट के उपाध्यक्ष अजय पांडे ने किया तथा छात्रवृत्ति कार्यक्रम की रूपरेखा ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री के द्वारा प्रस्तुत की गई। आभार प्रदर्शन नगर पंचायत चुरहट की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका गुप्ता द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सोमेश्वर सिंह ने किया।

कार्यक्रम में सेवा निवृत्त शिक्षकों को विशेष तौर पर बुलाया गया था। गुरुजनों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। लोक गायक नरेंद्र सिंह, चिर परिचित लोक गायिका कुमारी मान्या पांडे ने भी अपनी प्रस्तुती दी सरस्वती वन्दना विंध्या एकेडमी की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता जिला कांग्रेस कमेटी के रूद्र अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा तथा आनंद सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र भदौरिया, भारत सिंह,सीधी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, रतीभान पटेल, आनंद सिंह शेरगांव, दादू उपाध्याय, नवीन सिंह, भाई जी कंधवार, कमलेश्वर सिंह, राहुल पटेल, विजय गुप्ता, राम सुमिरन सेन, चक्रपाणि पांडे, सहित जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस के पदाधिकारी, जनपद, जिला पंचायत नगरीय निकाय के सदस्य गण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दाऊ साहब पर लिखित पुस्तक भेंट

 

कार्यक्रम में सोमेश्वर सिंह ने अपनी लिखित पुस्तक “नेहरू गांधी युगीन राजनीति के अंतिम योद्धा:अर्जुन सिंह” की प्रति मुख्य अतिथि रीवा नगर निगम महापौर अभय मिश्रा बाबा,जिला कांग्रेस कमेटी रीवा के अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा तथा रीवा नगर निगम महापौर राजाराम त्रिपाठी को भेंट की। इस पुस्तक का लोकार्पण पिछले साल अजय सिंह राहुल भैया के द्वारा किया गया था।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button