ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी संजय कपूर ने ली संगठनात्मक बैठक

ar 728 ad
AR News Live

प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी संजय कपूर ने ली संगठनात्मक बैठक

 

धौहनी एवं सीधी विधानसभा के कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय कपूर के मुख्य आतिथ्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला के विशिष्ट आतिथ्य में धौहनी एवं सीधी विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसजनों ब्लॉक मंडलम सेक्टर के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों सहित बीएलए साथियों की बैठक टिकरी के कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति परिणय वाटिका एवं जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में आयोजित हुई। प्रदेश सहप्रभारी ने रणनीतिक बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया आने वाले विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। सीधी जिले की चारों विधानसभा सीट जीतने का संकल्प कार्यकर्ताओं के साथ लिया गया।

धौहनी एवं सीधी में आयोजित अलग-अलग बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपसी मतभेदों को भुलाकर आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जिताने का संकल्प लें कांग्रेस पार्टी में हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ है कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी प्रदेश में सरकार बनने पर कार्यकर्ता के अनुसार ही प्रत्येक विधानसभा में विकास कार्य किए जाएंगे उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में परिस्थितियां विकट हैं महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से आम जनमानस परेशान हैं आदिवासी समाज पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं महिला अत्याचार में मध्यप्रदेश अब्बल नंबर पर है भाजपा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है बस आवश्यकता इस बात की है कांग्रेस का कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराएं और उनके समस्याओं के लिए संघर्ष करें प्रदेश में परिवर्तन की लहर है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी

 

संगठनात्मक बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में चुनाव का बिगुल बज चुका है हर कार्यकर्ता कमर कसकर के चुनावों के लिए तैयार हो जाए चुनाव कोई व्यक्ति नहीं लड़ता है चुनाव दल का कार्यकर्ता लड़ता है सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करें आने वाले चुनाव में कांग्रेस को सफलता सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ताओं के दम पर ही मिलेगी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है

 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की पूंजी है सीधी जिले का कार्यकर्ता मजबूत और संगठित है हम जनता के हितों की लड़ाई सड़क पर लड़ रहे हैं हमारा कार्यकर्ता आम जनमानस की एक एक समस्या के लिए संघर्ष कर रहा है हमारा एक-एक कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए कृत संकल्पित है भाजपा की सरकार में समाज का हर वर्ग प्रताड़ित है आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में मध्य प्रदेश नंबर 1 पर है हाल में ही में सीधी में आदिवासी युवक के ऊपर घृणित कृत्य भाजपा के नेता के द्वारा किया गया जिससे पूरा जिला शर्मसार हुआ कांग्रेस ने आदिवासी भाई की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा महिला अत्याचार में मध्य प्रदेश नंबर 1 पर महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है

उन्होंने आगे कहा कि हम जिले की जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ रहे हैं हमारा एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस की विजय के लिए संगठित है आने वाले विधानसभा चुनावों में सीधी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा।

सीधी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद्र गुप्ता ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में अराजकता का माहौल है सीधी जिले में भी यहां के भाजपा जनप्रतिनिधि अराजकता का माहौल बना कर रखे हुए हैं भय का वातावरण बना हुआ है समाज का हर तबका भाजपा से परेशान हो चुका है कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनावों में उतरेगा निश्चित रूप से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी

सीधी में संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे और धौहनी में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित द्वारा मंच संचालन किया गया,आभार महामंत्री नवीन सिंह द्वारा व्यक्त किया गया उक्त आशय की जानकारी प्रवक्ता पंकज सिंह द्वारा दी गई।

सीधी में आयोजित बैठक को महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू सेवादल अध्यक्ष महेंद्र पांडे ब्लॉक अध्यक्ष रविनाथ गोस्वामी यज्ञराज साहू भूपेंद्र सिंह महेंद्र अरविंद तिवारी संकट ने भी संबोधित किया

*धौहनी की बैठक में प्रमुख रूप से*

पूर्व विधायक तिलकराज सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सोनम सिंह सिंगरौली शहर अध्यक्ष अरविंद तिवारी सिंह चंदेल सिंगरौली ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेरगांव जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह सुश्री तारा सिंह ब्लॉक अध्यक्षगण प्रदीप दीक्षित संतोष तिवारी हंस लाल यादव जय सिंह उपस्थित रहे

*सीधी विधानसभा क्षेत्र की बैठक में प्रमुख रूप से*

पूर्व अध्यक्षगण आनंद सिंह चिंतामणि तिवारी रूद्र प्रताप सिंह बाबा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू सुरेश प्रताप सिंह नपा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव महामंत्री नवीन सिंह भूपेंद्र सिंह भूपेंद्र सिंह नन्हे जय बहादुर सिंह देवेंद्र मिश्रा गुड्डू ओंकार सिंह करचूली अब्दुल मजीद अब्दुल समद जयसिंह मोहम्मद हफीज लाला भाई सुधीर सिंह संदीप उपाध्याय सुरेश पांडे जिला पंचायत सदस्य केडी साकेत ब्लॉक अध्यक्ष लालवेंद्र सिंह सुंदरलाल सिंह अरविंद तिवारी संकट विवेक सिंह दीपू जय सिंह गोविंद गुप्ता शिव कुमार पांडे द्वारिका मिश्रा प्रवेश सिंह इंदू सिंह कृतिमा सिंह गौरी साकेत अखिलेश सिंह सुनील सिंह जान आलम तारा सिंह दीपशिखा सिंह माधुरी सिंह पुष्पा सिंह सीताराम साकेत रीना सिंह रेखा सिंह शामिल रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button