बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे भुइयांडोल के आदिवासी परिवार- अंकुश मोहनी
पन्द्रह दिन से हैंडपंप खराब फिर भी सुध नहीं ले रहा पीएचई विभाग

रिपोर्ट अरुण मिश्रा
सीधी ।जिला मुख्यालय से पैतालीस किलोमीटर की दूरी में पानी के लिए लोग बड़ी मशक्कत कर रहे हैं। हैंडपंप खराब हो जाने की वजह से दर्जनों शिकायत के बाद भी पीएचई विभाग नहीं सुन रहा है,सरकार कई योजनाएं बनाती है कि गर्मी, बरसात में लोगों को पानी के लिए मशक्कत ना करनी पड़े, लेकिन जिला मुख्यालय से पैतालीस किलोमीटर के भुइयाडोल आदिवासी टोला का एक मामला सामने आया है, जहां पिछले पन्द्रह दिन से हैंडपंप खराब हो गया है, जिसकी शिकायत लोगों ने पीएचई विभाग के चुरहट एसडीओ से कई बार की है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।
हैंडपंप पर आश्रित हैं 30 से ज्यादा परिवार
भुइंयाडोल के आदिवासी टोला में आदिवासी लोग अधिक संख्या में रहते हैं। खड्डी क्षेत्र के युवा समाजसेवी विनय पाण्डेय अंकुश मोहनी ने बताया है कि पन्द्रह दिन पहले से हैंडपंप खराब है,।यहां तक कि मामले की शिकायत पीएचई विभाग के एसडीओ से भी श्री पाण्डेय ने की है। सीएम हेल्पलाइन में भी कई बार मामले की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।




