कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न
कांग्रेस की घोषणाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने बनी रणनीत

रिपोर्ट – अरुण मिश्रा
सीधी l म.प्र.कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मकसूद खान के मुख्य आतिथ्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रनशेर अली खान के आयोजन में जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई।
मध्य प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में संगठन के साथियों को कांग्रेस की घोषणाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील की खासकर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों के लिए जो योजनाएं कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश में लागू होने वाली हैं उन्हें उन तक पहुंचाना बड़ी जवाबदारी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से घर घर जाकर कांग्रेस की योजनाओं की जानकारी देने और लोगों से सतत जनसंपर्क कर कांग्रेस की घोषणाओं से अवगत कराने को कहा।
बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष दिनेश पाठक ब्लॉक अध्यक्ष लालवेंद्र सिंह राणा प्रताप सिंह लालजी सिंह भक्त राम नामदेव,धर्मेंद्र चौधरी रामु साकेत गोपाल साकेत कृष्ण कुमार केवट नंदलाल भुजवा,श्रीमती उर्मिला साकेत श्रीमती गीता जयसवाल मोहम्मद शब्बीर अंसारी जितेंद्र कुमार वर्मा चंदन कुमार जितेंद्र गुप्ता रमेश वर्मा राजेश गुप्ता विवेक नामदेव सहित झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




